हरियाणा में लू का कहर जारी, 47 डिग्री तापमान और कब बरसेंगे बादल?

हरियाणा में लू का कहर जारी, 47 डिग्री तापमान और कब बरसेंगे बादल?

तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड

हरियाणा इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। राज्य के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। सिरसा में तो पारा 47 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग (IMD) ने इस भीषण गर्मी को देखते हुए अलर्ट जारी किया है।

आज का मौसम: 11 जून

भारतीय मौसम विभाग ने आज सिरसा, हिसार, भिवानी, फतेहाबाद और रोहतक जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शेष जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। अगले 4 दिनों तक प्रदेश में लू का असर बना रहेगा।

सिरसा सबसे गर्म

राज्य में सबसे ज्यादा गर्मी सिरसा में दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया। अन्य जिलों में भी तापमान 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

कब मिलेगी गर्मी से राहत?

मौसम विभाग के अनुसार, 13 जून के बाद पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है, लेकिन उसका ज्यादा असर नहीं दिखेगा। हालांकि 16 जून से बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। इसके बाद 17 जून को तापमान में गिरावट आ सकती है और प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश भी हो सकती है।

प्री-मानसून की संभावना

20 जून से हरियाणा में प्री-मानसून बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि इसके असर से प्रदेशवासियों को लंबे समय बाद गर्मी से राहत मिल सकती है।

Rashmi Arya: